नयागांव | प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नयागांव पहुंचे। वे शुक्रवार को मनासा में साहित्यकार एवं पूर्व सांसद स्व. बालकवि बैरागी के निवास पर शोक व्यक्त करने के बाद यहां आए थे। कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।