पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिपलियहाड़ी से शुरू हुआ ‘चलो पंचायत की ओर अभियान’

पिपलियहाड़ी से शुरू हुआ ‘चलो पंचायत की ओर अभियान’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनासा | भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश में चलो पंचायत की ओर अभियान शुरू किया। इसमें मनासा विधानसभा की पिपलिया हाड़ी में विधायक कैलाश चावला पहुंचे। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों के साथ नाचते गाते अतिथि बगदीराम पाटीदार और विधायक को सभा स्थल पहुंचाया।

पितृ पुरुष दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए टीम ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासवादी व हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की तारीफ की। विधायक ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जिक्र भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कृषि असंघठक योजना में हर वर्ग के मजदूर परिवार को जन्म से लेकर बच्चों की उच्च शिक्षा तक सरकार द्वारा सहयोग देने और आवास हेतु पट्टा और अन्य आवश्यक लाभ प्रदान करने की बात कही। बाद में विधायक ने गलियों में जनसंपर्क कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...