पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईस्कूल का परिणाम अच्छा रहा

हाईस्कूल का परिणाम अच्छा रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुकड़ेश्वर | रामपुरा-मनासा मार्ग स्थित जूनापानी हाईस्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शतप्रतिशत रहा। 5 वर्षों से लगातार शतप्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूल में इस बार सभी 21 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्राचार्य और बीआरसी बीएल बसेर ने बताया 10वीं में 21 बच्चे थे जो सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। सर्वाधिक अंक सत्यनारायण नईननोर 92% व मोहनलाल नईननोर 91% को मिले। प्राचार्य ने कहा पूर्व घोषणा अनुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त पर झंडावंदन सर्वाधिक अंक प्राप्त बालक सत्यनारायण से करवाया जाएगा। यह तीसरा वर्ष होगा जब झंडा वंदन सर्वाधिक अंक प्राप्त बालक करेगा।

खबरें और भी हैं...