पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 कॉलोनियों में मटमैला पानी सप्लाई, लोगों ने जताया आक्रोश

7 कॉलोनियों में मटमैला पानी सप्लाई, लोगों ने जताया आक्रोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के 7 मोहल्लों में सोमवार को नगर पंचायत द्वारा मटमैला पानी सप्लाई किए जाने से रहवासियों में आक्रोश फैल गया। महिलाओं ने जल शाखा प्रभारी शिवकरण नागदा से शिकायत की। इसके बाद उषागंज, काछी मोहल्ला और अांबेडकर कॉलोनी में पानी सप्लाई बंद किया। नप अधिकारियों ने चंबलेश्वर बांध स्थित फिल्टर प्लांट के स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने बताया रविवार शाम को कंजार्डा पठार क्षेत्र में तेज आंधी चलने से धूल प्लांट में पहुंच गई। इससे फिल्टर ने काम करना बंद कर दिया और शहर में बिना फिल्टर पानी सप्लाई किया।

सुबह कन्या शाला रोड, अन्नपूर्णा कॉलोनी, अांबेडकर नगर, उषागंज, काछी मोहल्ला और गोविंदपुरा कॉलोनी से मटमैला पानी सप्लाई की शिकायत मिली। उषागंज निवासी सीमा परिहार ने बताया सुबह पीने का पानी भरने के लिए नल की टोटी खोली तो पानी मटमैला दिखाई दिया। इसकी शिकायत घर वालों से की। नगर में जहां-जहां भी पानी सप्लाई हुआ सब जगह यही स्थिति थी। शिकायत मिलने पर जलकर शाखा प्रभारी कॉलोनी में पहुंचे और लोगों के घर में भरे पानी की जांच की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल सप्लाई रुकवा दी। अब फिल्टर प्लांट की सप्लाई के बाद पानी वितरित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...