पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज में 47 सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर

कॉलेज में 47 सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय कॉलेज में विद्यार्थियों की समस्याओं को मुद्दा बनाकर हंगामा करने वालों तथा विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने वालों पर प्रशासन अब तीसरी आंख से नजर रखेगा। इस तरह की हरकत करने वालों को फुटेज के आधार पर पकड़कर पुलिस कार्रवाई की जाएगी। 47 अत्याधुनिक कैमरे लगाए है। प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी कॉलेज की व्यवस्था पर नजर रख सकेंगे।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरसी कुमावत ने बताया जनभागीदारी समिति की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद टेंडर बुलाए। सिद्धिविनायक कंपनी के नाम से टेंडर खुलने पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनका कंट्रोल रूम प्राचार्य कक्ष में रहेगा। उच्च शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद कैमरे लगाने का प्रस्ताव लिया गया था। करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत से पूरे परिसर को कैमरे से कवर किया जाएगा। ताकि कभी भी प्राचार्य इनकी समीक्षा कर सकें।

खबरें और भी हैं...