जिले में अब तक 2.99 लाख श्रमिकों का पंजीयन
नीमच | जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय में अब तक 2 लाख 99 हजार 743 असंगठित श्रमिकों के पंजीयन किए गए हैं। जनपद नीमच में 6892, जावद में 91339, मनासा में 83377, नपा नीमच में 17008, जावद में 4921, मनासा में 6186, डीकेन में 2707, रतनगढ़ में 2748, सिंगोली में 2218, रामपुरा में 5541, जीरन में 2402, कुकड़ेश्वर में 5714, अठाना में 2415, नयागांव में 1673, सरवानिया महाराज में 2573 श्रमिकों का पंजीयन किए हैं।