- Hindi News
- National
- 135 मिडिल व 40 हायर सेकंडरी स्कूलों में पहुंचाई 2700 साइकिलें, विद्यार्थियों को अब जल्द मिलेंगी
135 मिडिल व 40 हायर सेकंडरी स्कूलों में पहुंचाई 2700 साइकिलें, विद्यार्थियों को अब जल्द मिलेंगी
विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में गांवों से अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों को जल्द ही शासन से उपलब्ध हुई साइकिलें मिल जाएगी। विभाग द्वारा करीब 2700 साइकिलें पुराने सिविल अस्पताल के परिसर में रखी हुई थी। जो धूप के कारण खराब हो रही थी। इसको भास्कर ने प्रमुखता से उठाया तो विभाग के अधिकारियों ने दो दिन में साइकिलें संबंधित स्कूलों पहुंचाना शुरू कर दी।
पिछले वर्ष विद्यार्थियों को शासन से साइकिल समय पर नहीं दी गई। शिक्षा सत्र समाप्त होने पर साइकिलें विभाग को उपलब्ध करवाई। इन्हें एक ही स्थान पर असेम्बल करवाया गया। सभी साइकिलें तैयार होने के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों में नहीं पहुंचाते हुए पुराने सिविल अस्पताल के परिसर में खड़ी कर रखी थी। भास्कर द्वारा 12 अप्रैल को विद्यार्थियों को नहीं बांटी 2700 साइकिलें, धूप में हो रही शीर्षक से खबर प्रकाशित की। 11 अप्रैल को बिजली कंपनी की टीम ने ठेकेदार को बिजली चोरी करके साइकिलें असेंबल करते पकड़ता था। पंचनामा बनाकर मौके से केबल भी बरामद की थी। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और आनन-फानन में हुए साइकिलें स्कूलों में पहुंचाने की व्यवस्था की। बीईओ एसएल दरंग ने बताया शुक्रवार को विकासखंड के 14 संकुलों के अंतर्गत आने वाले 40 हायर सेकंडरी और 135 मिडिल स्कूलों में 2711 साइकिल वितरण के लिए पहुंचा दी है। संबंधित स्कूल अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर चयनित विद्यार्थियों को साइकिल वितरित करेंगे।
विद्यार्थियों को वितरित की जाने वाली नई साइकिलों को शिक्षा विभाग के जिम्मेदार इस तरह भरकर ले गए।
खबर का असर
12 अप्रैल को प्रकाशित खबर
लोडिंग वाहनों में भंगार की तरह भरकर ले गए नई साइकिलें
विकासखंड मुख्यालय पर पुराने सिविल अस्पताल परिसर में करीब एक महीने से साइकिलें रखी हुई थी। धूप के कारण यह खबरा होने लगी तो विभाग ने शुक्रवार को इन्हें संबंधित स्कूलों में पहुंचाने के लिए संकूल प्राचार्यों को दी। जिम्मेदार अधिकारी नई साइकिलों को लोडिंग वाहन में भंगार सामान की तरह भरकर ले गए। ऐसे में जिन साइकिलों में अब टूट-फूट के साथ पुर्जे भी ढीले हो जाएंगे। इन्हें इसी हालत में विद्यार्थियों को वितरित की जाएगी।