2823 किसानों से खरीदी 18684 किलो अफीम
नारकोटिक्स विभाग द्वारा मनासा के द्वारिकापुरी धर्मशाला केंद्र पर अफीम तौल किया जा रहा है। 10 दिन में विभाग ने 101 गांव के 2823 किसानों से 18684 किलो अफीम खरीदी। अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन खरीदी जा रही अफीम को अगले दिन कंटेनरों में भरकर कड़ी सुरक्षा में अल्कोलाइड फैक्टरी पहुंचाई जा रही है। शनिवार काे 14 गांवों के 306 किसान अफीम सौंपेंगे। रविवार काे मनासा में खरीदी का अंतिम दिन रहेगा। इसके बाद रामपुरा तहसील में ताैल केंद्र शुरू कर 16 अप्रैल तक 28 गांवों के 597 किसानों की अफीम खरीदी जाएगी।