पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मॉडल स्कूल में 7 शिक्षकों के भरोसे 300 छात्रों की पढा़ई, कई विषयों की पढ़ाई नहीं हो पा रही

मॉडल स्कूल में 7 शिक्षकों के भरोसे 300 छात्रों की पढा़ई, कई विषयों की पढ़ाई नहीं हो पा रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंड मुख्यालय स्थित माॅडल स्कूल में विद्यार्थी मूल विषय के साथ कम्प्यूटर शिक्षा में पिछड़ते जा रहे हैं। यहां स्वीकृत 22 शिक्षकों के स्टाफ में से सात नियमित अाैर चार अतिथि शिक्षक 300 विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य करवा रहे हैं। लैब असिस्टेंट और कम्प्यूटर शिक्षक नहीं है। टीचर। नवीन स्कूल भवन में कमरे ताे पर्याप्त है पर फंड के अभाव में विद्यार्थी यहां महत्वपूर्ण विषयों की पढा़ई नहीं कर पा रहे हैं।

राज्य सरकार के अधीन संचालित माॅडल स्कूल में नवाचार अाैर विकास का पहिया थम सा गया है। बच्चों को सुविधायुक्त भवन तो मिल गया लेकिन कम्प्यूटर शिक्षक, बालिका आवासीय भवन, बाउंड्रीवॉल अाैर स्टाफ की दरकार है। प्रभारी प्राचार्य एसएस पंड्या ने बताया 8 वरिष्ठ अध्यापक, 3 लैब असिस्टेंट, एक क्रीड़ा शिक्षक अाैर अन्य स्टाफ के पद स्वीकृत है। सात पदाें की पूर्ति है जबकि चार अतिथि शिक्षकों की सेवा ली जा रही है। लैब असिस्टेंट के अभाव में विज्ञान विषय के शिक्षक ही बच्चों काे प्रैक्टिकल करवाते हैं। पिछले शिक्षण सत्र में 221 बालक तथा 54 बालिकाओं ने प्रवेश लिया था। होस्टल की कमी के कारण छात्राएं प्रवेश लेने में रूचि नहीं दिखा रही है। कम्प्यूटर शिक्षा फंड के अभाव में शुरू नहीं कर पा रहें है। राज्य सरकार ने 25 कम्प्यूटर देने का आश्वासन दिया था जो अब तक नहीं मिले हैं। स्कूल सीसीटीवी कैमरे से लैस है पर अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र अाैर भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढा़ई अतिथि शिक्षकों के भरोसे है।

माॅडल स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं।

खबरें और भी हैं...