पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस कॉलम के लिए पाठकों की राय आमंत्रित है। पाठकों से अनुरोध है कि अपनी राय अपने नाम सहित इस मोबाइल नंबर पर Whatsapp करें 9826981418

इस कॉलम के लिए पाठकों की राय आमंत्रित है। पाठकों से अनुरोध है कि अपनी राय अपने नाम सहित इस मोबाइल नंबर पर whatsapp करें-9826981418

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंदोलन करने वाले अब कहां गए

देश में बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आई, शर्म से सिर झुक गया और देश की स्थिति पर मन द्रवित हो गया। ऐसे में दिल्ली के निर्भया कांड के समय आंदोलन, विरोध और प्रदर्शन करने लोग सड़क पर आए थे। लेकिन जम्मू कश्मीर व उत्तर प्रदेश में दो बेटियों के साथ भी इसी तरह की ज्यादती हुई। अब वे आंदोलन करने वाले कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है और सत्ता में बैठे जिम्मेदार भाषणों में ही बेटियां बचाने का संदेश दे रहे हैं। देश-दुनिया को हिला देने वाली घटनाओं पर सत्ता पक्ष की टिप्पणी नहीं आना, बेटियों के प्रति उनके प्रेम को जगजाहिर कर रही है। बेटियों के गुनहगारों को फांसी की सजा दी जाना चाहिए। दिनेश राठौर, मनासा


इस कॉलम के लिए पाठकों की राय आमंत्रित है। पाठकों से अनुरोध है कि अपनी राय अपने नाम सहित इस मोबाइल नंबर पर whatsapp करें-9826981418

अतिक्रमणकर्ताओं पर हो कार्रवाई

शहर में इन दिनों सरकारी जमीनों पर कब्जे कर निर्माण किए जा रहे हैं। भू राजस्व के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर प्रभावी लोग जमीनेंं हथिया रहे हैं और प्रशासन मूक दर्शक बनकर देख रहा है। बघाना में शासकीय जमीने बेचने, मनासा रोड पर सरकारी जमीन पर दुकानों के निर्माण और रेस्टहाउस के पास की जमीन पर निर्माण का मामला हो, कहीं पर भी नगर पालिका द्वारा कार्रवाई नहीं की। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी इन मामलों को अनदेखा कर दिया है। इसके कारण कब्जे करने वालों के हौंसले बुलंद हो रहे है। इससे नपा व जिला प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। एसके सिंह, नीमच

खबरें और भी हैं...