आईपीएल की तर्ज पर मनासा प्रीमियर लीग 5 से, तैयारी शुरू
नीलामी को लेकर हुई बैठक में मौजूद क्रिकेट खेल प्रेमी।
भास्कर संवाददाता | मनासा।
आईपीएल की तर्ज पर शहर के हायर सेकंडरी खेल मैदान मनासा प्रीमियम लीग 5 मई से शुरू होगा। इसमें 12 टीमें भाग लेगी। नगर की होटल में रविवार को 255 में से 180 खिलाड़ियों की खरीदी हुई। 700 रुपए की बेस प्राइज से बोली शुरू हुई। बेट्समैन अरुण कारपेंटर को पीएनबी ने 9000 में, इलियास मंसूरी को सिद्धि विनायक कुकड़ेश्वर ने 7800 में, आदित्य तोषनीवाल को रॉयल चैलेंजर मनासा, शोएब मंसूरी को मारुति सुपरजेंस रामपुरा ने 7800 में, ग्रीन गैलेक्सी ने बंटी चौहान को 6700 में खरीदा। 12 खिलाड़ी 5500 में बिके। मनासा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष आदित्य तोषनीवाल ने बताया प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 से शुरू होगा। समापन 15 मई को होगा। इसमें मनासा, कुकड़ेश्वर, बोड़दिया, जालीनेर और रामपुरा की टीमें हिस्सा लेंगी।