मेंटेनेंस के कारण बंद रही बिजली
मनासा | बिजली वितरण कंपनी द्वारा बारिश के पूर्व मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। रविवार को पूर्व घोषित शेड्यूल अनुसार चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रखकर कार्य किया। इसके कारण सुबह से दोपहर तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। विभाग के जेई अभिषेक रावत ने बताया मेंटेनेंस कार्य अधिक होने से कटौती के समय में एक घंटे बढ़ाकर दोपहर 12 बजे तक काम पूरा किया।