पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था... सेवा ही परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग

संस्था... सेवा ही परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | इनरव्हील क्लब ने गोपालकृष्ण गोशाला में गोसेवा की। कार्यक्रम नितिन मेहता की पुण्यतिथि पर हुआ। अतिथि पूर्व मंत्री व मनासा विधायक कैलाश चावला एवं रेडक्रास चेयरमेन प्रितेश चावला थे। विधायक चावला ने कहा सेवा ही परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग है। इस दौरान आनंदीलाल बाबूलाल पितलिया परिवार ने रेडक्रास द्वारा संचालित वात्सल्य धाम में नगद राशि भेंट की। इनरव्हील अध्यक्ष शशि मारू ने स्वागत भाषण दिया। इनरव्हील प्रार्थना जमना बाफना एवं विशाखा पारिख ने प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत क्लब की उर्मिला तोमर, तारा पामेचा, सुशीला राठौर, लीला सोनी, प्रियंका सोनी, ज्योति दोशी ने किया। गौशाला अध्यक्ष अनिल संचेती, ब्रजेश जोशी, दानदाता परिवार के विजय पितलिया, चंद्रप्रकाश पितलिया, पद्मा मेहता, पुष्पा पितलिया, नरेंद्र मारू सहित क्लब सदस्य मौजूद थे। संचालन संजय लोढा ने किया एवं आभार सीमा गांधी ने माना।

खबरें और भी हैं...