पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान से चुराए 35 मोबाइल बेचते हुए दो युवक गिरफ्तार

दुकान से चुराए 35 मोबाइल बेचते हुए दो युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | नीमचजीरन

शहर के कमल चौक स्थित मोबाइल दुकान को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश यहां से 35 मोबाइल (कीमत 1. 30 लाख रुपए) चुरा ले गए। कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन्होंने पूछताछ में मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को कबूला। इनकी निशानदेही पर चोरी किए मोबाइल बरामद किए।

दुकान संचालक सलीम अहमद पिता अब्दुल गफूर मंसूरी निवासी शांति नगर को वारदात का पता गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तब चला। दुकान के ताले टूटे हुए थे तथा अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। कैंट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसी दौरान पुलिस को आंबेडकर काॅलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास से 2 लोगों द्वारा सस्ते दाम पर मोबाइल बेचने की सूचना मिली। इस पर टीम ने पहुंचकर कुंदन सिंह और देवेंद्र सिंह निवासी जय प्रकाश नगर जीरन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कमल चौक मोबाइल दुकान से वारदात करना कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए मोबाइल बरामद कर पूछताछ की जा रही है। इनसे अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। गर्मी के मौसम में शहर सहित जिले के मनासा, रतनगढ़, रामपुरा, कुकड़ेश्वर सहित अन्य अंचल में चोरी की वारदाते बढ़ गई है। इसके बावजूद पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। रतनगढ़ में गत दिनों हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। इसी तरह पूर्व में शहर में हुई चोरी के मामले में बदमाश अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

जीरन में दुकान का ताला तोड़ा, लोग जागे तो चोर भागे

बुधवार रात को जीरन के मैन चैाराहे पर मोबाइल दुकान का बदमाशों ने ताला तोड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। इन्हें देखकर बदमाश वारदात करने में सफल नहीं हुए और मौके से भाग गए। दो दिन पहले अरुण टांक की दुकान से पानी की मोटर व केबल चोरी की घटना हुई थी। टीआई आरसी दांगी का कहना रात्रि गश्त बढ़ा दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...