मनासा | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद कमलनाथ 20 मई को मनासा आएंगे। पूर्व विधायक विजेंद्रसिंह मालाहेड़ा ने बताया नाथ दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वे साहित्यकार व पूर्व सांसद बालकवि बैरागी के निधन पर उनके परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। इसके बाद रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शाम को हेलीकॉप्टर से भोपाल रवाना होंगे।