मनासा | पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह शुक्रवार सुबह 10.30 बजे मनासा पहुंचेंगे। वे पूर्व सांसद व ख्यात साहित्यकार बालकवि बैरागी को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुंचेंगे। 11 बजे नीमच होते हुए उदयपुर रवाना होंगे। शनिवार को प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कमलनाथ भी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचेंगे।