पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नल जल योजना के लिए भूमिपूजन किया

नल जल योजना के लिए भूमिपूजन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम गुलाटी व लुन्हेरा सड़क में मुख्यमंत्री ग्रामीण नल जल योजना के लिए भूमिपूजन विधायक रंजना बघेल ने किया। ग्रामीणों द्वारा ग्राम गुलाटी की पेयजल योजना के तीन नलकुपों में से दो नलकूपों में खारा पानी आ जाने के संबध में विधायक को अवगत करवाया। विधायक ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुलाटी की इस योजना को ग्राम जुलवानिया तालाब के नीचे निर्मल नीर कूप का खनन कर पाइप लाइन जोड़ी जाए ताकि लोगों को खारा पानी नहीं पीना पड़े। विधायक ने बताया ग्राम बोरूद, गुराड़िया, कुराड़ाखाल, देदला, बनेड़िया व गुलाटी इन सभी ग्रामों में पेयजल की समस्या है। ये क्षेत्र फ्लोराइड वाले हैं। एेसी स्थिति में जुलवानिया तालाब से इन ग्रामों की पेयजल की योजना बनाकर देवें ताकि कलेक्टर से चर्चा कर इसे स्वीकृत कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ग्रामीण नल जल योजनान्तर्गत पांच ग्राम पंचायतों में योजना स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ हो चुका है। ग्राम गुलाटी की इस नल जल योजना की लागत 1 करोड़, 44 लाख, 63 हजार है। वैसे योजना 3 नलकूप जल स्रोतों पर आधारित है। 1 लाख 30 हजार लीटर क्षमता की उच्चस्तरिय टंकी तथा 20 हजार लीटर की क्षमता का संपवेल व मोटर घर बनाया जाएगा। जिसमें 2 मोटर पंप लगाए जाएंगे।

नलकूपों से टंकी तक 4 इंच व्यास की 4287 मी. डीआई पाइप लाइन डाली जाएगी। ग्राम के विभिन्न हिस्सों में 160 मिमी व्यास की 1230 मीटर, 110 मिमी व्यास की 730 मीटर तथा 90 मिमी व्यास की 5091 मीटर एचडीपीई पाइप लाइन डाली जाएगी। 729 घरो में नल कनेक्शन का कार्य किया डीजायेगा तथा इसके लिये विद्युत लाईन विस्तार कर ट्रांसर्फामर की स्थापना तथा 24 घंटे विद्युत आपुर्ति का कार्य भी किया जायेगा। ग्राम लुन्हेरा सडक की मुख्यमंत्री ग्रामीण नल जल योजना की लागत 1 करोड 63 लाख 42 हजार हैं। यह भी तीन नलकुप स्त्रोतो पर आधारित हैं। तीन सर्मसिबल पंप तथा 1 लाख 30 हजार लीटर की क्षमता की टंकी व 20 हजार लीटर का संपवेल मोटर घर बनाया जायेगा इसमें भी 2 मोटर पंप लगाये जायेगे। नलकुपो से टंकी तक 4 इंच व्यास की 1242 मीटर डीआई एवं 360 मीटर जीआई पाईप लाईन डाली जायेगी। ग्राम के विभिन्न मोहल्लों में 160 मीमी व्यास की 1263 मीटर, 110 मीमी व्यास की 900 मीटर तथा 90 मीमी व्यास की 2600 मीटर एचडीपीई पाईप लाईन डाली जायेगी एवं 700 घरो में नल कनेक्शन का कार्य किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था के लिए सुचारू रूप से बिजली मिलती रहे इसके लिए अतिरिक्त विद्युत लाइन विस्तार कर ट्रांसर्फामर भी लगाया जाएगा। उक्त योजना के पूर्ण होने के बाद निर्माण एंजेसी द्वारा योजना का संचालन संधारण का कार्य 2 वर्ष तक किया जाएगा।

जनपद अध्यक्ष योगेंद्र मुवेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अशोक राठौर, लक्ष्मण काग, पन्नालाल पाटीदार, श्याम राठौर, मेहताब मौर्य फौजी, सरपंच रायकुबाई, लुणाजी काग, अविनाश गेहलोत, गोविंद सोलंकी, लुणाजी राठौर, खेमाजी गेहलोत, धनाजी मुकाती, मोहन मुकाती, भिकाजी बर्फा, औंकार बर्फा उपस्थित थे। ग्राम पंचायत गुलाटी के उपसरपंच संतोष सोंलकी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसका विधायक बघेल ने स्वागत किया।

मनावर. कार्यक्रम को संबोधित करती विधायक रंजना बघेल।

खबरें और भी हैं...