पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था : समर केंप के समापन पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया

संस्था : समर केंप के समापन पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनावर| परफेक्ट एकेडमी में चल रहे समर केम्प का समापन शनिवार को हुआ। कैंप में संचालनालय खेल और युवा कल्याण मप्र एवं खेल युवा कल्याण के शिक्षक विशाल दामके का सहयोग रहा। समर केम्प में शिक्षक राहुल राठौड़ ने विद्यार्थीयों को जुड़ो-कराटे व एरोबीक डांस व शिक्षक अश्विन शर्मा ने केलीग्राफी व पेपर क्यूलींग वर्क सिखाते हुए उनके संदर्भ में जानकारी दी। शिक्षिका हर्षिता छाबड़ा ने डांस सिखाने में सहयोग प्रदान किया। समापन समारोह में प्राचार्य जयसिंह पंवार ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्रमाण पत्र भेंट किए । समर केम्प में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को संचालनालय खेल और युवा कल्याण मप्र शासन द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...