पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पगड़ी रस्म कार्यक्रम में लगाया शिविर, 26 यूनिट रक्तदान किया, 11 ने नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे

पगड़ी रस्म कार्यक्रम में लगाया शिविर, 26 यूनिट रक्तदान किया, 11 ने नेत्रदान के संकल्प पत्र भरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के मध्य खंडेलवाल मांगलिक भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। 26 यूनिट रक्तदान हुआ। मातृशक्ति ने 5 यूनिट रक्तदान किया। गौड़ ब्राह्मण युवा संगठन और टीम रक्तदूत अालीराजपुर के सहयोग से मोहनलाल दीक्षित (उपयंत्री) के पगड़ी रस्म कार्यक्रम में परिवार ने श्रद्धांजलि स्वरूप स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। समिति सदस्यों ने इसमें 11 लोगों ने नेत्रदान के संकल्प पत्र भी भरे।

शुभारंभ डॉ. सुरभि दीक्षित ने कर कहा सभी लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। खून की कमी के कारण हर साल सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सहयोग से ही जरूरतमंदों को समय पर खून उपलब्ध कराया जा सकता है। युवाओं से इस कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में परिवार, समाजजन, राठौड़ समाज के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। लोगो में रक्तदान और नेत्रदान को लेकर भ्रांतियों को दूर किया।

अालीराजपुर जिला चिकित्सालय के डॉ. केसी गुप्ता ने बताया परिवार के इस निर्णय से जरूरतमंद व्यक्ति के लिये यह रक्त बड़ा ही उपयोगी साबित होगा। अालीराजपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के अधिकारियों और स्टाफ के सदस्यों ने रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया। आयोजन में अनूप मंडलोई, राम जाट, परिवार के आयुष दीक्षित, टीम रक्तदूत अालीराजपुर के डॉ. प्रमेय रेवड़िया, आशीष शर्मा, चंद्रेश (चीकू) वाघेला, गौड़ ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल जोशी, प्रीतम गोयल, संजय शर्मा आदि मौजूद थे। गौड़ ब्राह्मण संगठन, आचार्य चरक रक्तदान सेवा समिति मनावर, साईं सेवा समिति नानपुर, लायंस क्लब बड़वानी, सुभाषचंद्र बोस रक्तदान समिति सेंधवा आदि का सहयोग रहा।



मनावर. रक्तदान शिविर में मौजूद समाजजन।

खबरें और भी हैं...