पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुक्ल दवाई दी

स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुक्ल दवाई दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुक्ल दवाई दी

मनावर |
धीरज हॉस्पिटल बड़ौदा के सहयोग तथा अन्य सेवा संस्थानों के तत्वावधान में गत दिनों शिविर का आयोजन किया गया। विक्रम सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। बाद में गंभीर मरीजों को इलाज हेतु बड़ौदा भी भेजा गया। जिसमें ह्रदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, चर्म रोग तथा नशे की लत छुड़ाने के 62 मरीजों को बस द्वारा बड़ौदा भेजा गया। जिसमें जन सहयोगी संस्था के अलावा अटल दरबार समिति, आचार्य चरक रक्तदान समिति, नारायण सेवा समिति, जगदीशचंद्र पाटीदार, प्रहलाद मंडलोई, सुनील पाटीदार का सहयोग रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सौभागमल जैन की स्मृति में उनके परिवार के मनोहर जैन द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए।

खबरें और भी हैं...