पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालीपुर और जाटपुर में प्रति व्यक्ति 70 लीटर पानी रोज मिलेगा : विधायक

बालीपुर और जाटपुर में प्रति व्यक्ति 70 लीटर पानी रोज मिलेगा : विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालीपुर व जाटपुर में अब प्रत्येक व्यक्ति को 70 लीटर पानी प्रतिदिन मिलेगा। मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत घर-घर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बालीपुर में योजना का भूमिपूजन मुख्य अतिथि विधायक रंजना बघेल व अंबिका आश्रम के संत योगेश महाराज ने किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक बघेल ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने पेयजल के लिए प्रदेश के हर शहर-गांव में स्वच्छ पेयजल योजना प्रारंभ की हैं ताकि हर व्यक्ति को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। आज बालीपुर में 500 से अधिक जनसंख्या जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति बहुल मजरे टोले हैं उनमें भी पेयजल की आपूर्ति होगी। नल जल योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति को घरेलू नल से 70 लीटर पानी रोज उपलब्ध होगा।

जलस्त्रोतों का चिह्नाकन करते हुए नलकूप खनन किए जाकर उनकी गुणवत्ता की जांच कर पानी को पंप व पाइप के माध्यम से टंकी के पास संपवेल में एकत्रित कर टंकी में लिफ्ट कर घर- घर पहुंचाया जाएगा। इस योजना का 2 वर्ष तक रखरखाव कार्य एजेंसी द्वारा किया जाएगा। 2 वर्ष पश्चात इस योजना में पेयजल का संधारण व संचालन ग्राम की जल समिति या ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। इस योजना की स्वीकृत लागत 1 करोड़ 69 लाख रु. हैं। जिसमे 2 मोटर पंप, टंकी, संपवेल, विद्युत लाइन एवं 4 ट्रांसफार्मर लगाकर 1304 घरों में नल कनेक्शन कर जल वितरण का कार्य किया जाएगा। इसी तरह ग्राम जाटपुर की पेयजल योजना की पानी टंकी, संपवेल, विद्युत विस्तार की सयुंक्त योजना का भूमिपूजन किया गया। 89.33 लाख की लागत की इस योजना से पेयजल टंकी के निर्माण के साथ ही 20 हजार लीटर का संपवेल, विद्युत मोटर घर का निर्माण भी किया जाएगा तथा इस योजना से ग्राम में 835 परिवारों को नल कनेक्शन से पानी पहुंचाया जाएगा। जनपद अध्यक्ष योगेंद्र मुवैल, हरिओम पाटीदार, मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, राधेश्याम मुकाती, लक्ष्मण काग, भगवान, अजय पाटीदार, सत्यनारायण इस्के, जितेंद्र भाई बालीपुर, अजय मालवीया, रामेश्वर पाटीदार, अनिता अर्जुन काग, पन्नालाल अगल्चा के साथ ग्राम पंचायत बालीपुर की सरपंच, ग्राम पंचायत जाटपुर के सरपंच एवं ग्रामीण मौजूद थे।

मनावर. ग्राम बालीपुर में भूमिपूजन करती विधायक बघेल एवं संत योगेश महाराज।

खबरें और भी हैं...