आदिवासी दूल्हे और दुल्हन परंपरागत वेशभूषा में बाजार की रौनक बढ़ी
आदिवासी दूल्हे और दुल्हन परंपरागत वेशभूषा में बाजार की रौनक बढ़ी
मनावर| अक्षय तृतीया पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिन भर शादियों की धूम रही। शादियों की चहल-पहल के कारण नगर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भारी भीड़ जमा रही। आदिवासी दूल्हे और दुल्हन परंपरागत वेशभूषा में बाजार की रौनक बढ़ा रहे थे। कॉलोनियों में जहां भी खुली जगह व नीम का पेड़ दिखाई दिया वहीं डिजे की धुन पर नृत्य करते आदिवासी समूह नजर आ रहे थे। पिछले 1 सप्ताह से नगर के सभी व्यवसायी सामानों की बिक्री करने में लगातार व्यस्त थे। अक्षय तृतीया पर खूब खरीदी हुई। श्रद्धालुओ ने अक्षय तृतीया पर मंदिरो में पानी से भरी मटकियों तथा उस पर खरबुजा रखकर दान भी किया। इस दिन जलदान करने का भी विशेष महत्व है।