चलती बाइक में आग लगी, हादसा टला
चलती बाइक में आग लगी, हादसा टला
अमझेरा | सोमवार दोपहर अमझेरा से मनावर की ओर जा रही बाइक में अमझेरा चौराहे पर पहुंचते ही आग लग गई। चलती बाइक में अचानक आग की लपटे देख बाइक चालक बाइक को वही छोड़ पानी के लिए भागा। जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। होटल नजदीक होने के कारण आग की लपटें देख पानी की राजन ही उठा लाएं और समय रहते बाइक को आग से बचाया गया। बड़ा हादसा होने से टल गया।