पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिजन एसडीओपी से मिले, 9 दिन बाद भी हत्यारे नहीं पकड़ने पर आक्रोश जताया

परिजन एसडीओपी से मिले, 9 दिन बाद भी हत्यारे नहीं पकड़ने पर आक्रोश जताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजन एसडीओपी से मिले, 9 दिन बाद भी हत्यारे नहीं पकड़ने पर आक्रोश जताया

मनावर | विगत दिवस टोंकी बड़गांव रोड स्थित खेत पर ट्रैक्टर से जुताई करते हुए ड्राइवर नरेंद्र तंवर की हत्या के मामले का खुलासा तथा हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सोमवार को परिजनों ने मनावर थाने पहुंचे। मृतक के पिता, मां, बहने, काका आदि ने रोते हुए अपनी पीड़ा एसडीओपी आनंद सिंह वास्केल को बयां की। नौ दिन बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हाेने पर आक्रोश जताया। एसडीओपी वास्केल ने सभी को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा। हम अपराधियों के बहुत नजदीक हैं। पुलिस एवं साइबर टीम पड़ताल में जुटी हैं। इस दौरान मृतक की दादी एवं मां दोनों थाने पर ही बिलख बिलखकर बेसुध हो गई थी। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...