पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मध्याह्न भोजन मीनू अनुसार दिया जाए

मध्याह्न भोजन मीनू अनुसार दिया जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को विधायक रंजना बघेल व कलेक्टर दीपक सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक जनपद पंचायत सभाकक्ष में हुई। कलेक्टर सिंह ने मनावर के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पर विस्तार से समीक्षा की। हैंडपंपों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था के साथ ही क्षेत्र में नलजल योजना, स्थल जल प्रदाय योजना के माध्यम से पेयजल व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में व्यक्तिगत एवं सामूदायिक शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा के अलावा मुख्यमंत्री बिमारी सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा, वन अधिकार अधिनियम की भी विस्तार से समीक्षा कर जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने श्रमिक सेवा पोर्टल अंतर्गत श्रमिक पंजीयन व सत्यापन की भी समीक्षा की। एकीकृत बाल विकास परियोजना मनावर से दस्तक अभियन में चिह्नित बच्चों, पोषण पुर्नवास केंद्र, मध्याह्न भोजन, टीकाकरण कार्यक्रम, निः शुल्क छात्रवृत्ति वितरण, कल्याणी पेंशन योजना में लाभांवित हितग्राही, प्रधानमंत्री आवास, जनभागीदारी योजना निर्माण कार्यो, विधायक मद में निर्माण कार्यो इत्यादि की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। सिंह ने कहा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय चालु हालत व साफ-सुथरे हो। निरीक्षण के दौरान शौचालय बंद व साफ-सुथरे नहीं पाए जाते है, तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। मध्याह्न भोजन को लेकर नाराजगी जाहिर कर भोजन किचन शेड में बनाने के साथ ही माॅनीटरिंग टीम गठित कर मध्याह्न भोजन सुचारू व मीनू अनुसार देने के निर्देश दिए। कल्याणी योजना में हितग्राहियों को चिह्नित कर उन्हे योजना का लाभ देने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। बीईओ व बीआरसी को निर्देशित कर कहा बच्चों का आधार लिंक का कार्य 15 जून से पहले कर ले। स्कूलों व छात्रवासों में पेयजल, बिजल व आवश्यक सुविधाएं भी इसी माह में अध्ययन सत्र शुरू होने के पूर्व पूर्ण कर ले।

मनावर. बैठक में कलेक्टर ने विकास कार्याें की जानी स्थिति।

10 नर्सरियों में 5-5 लाख पौधे तैयार करें

कलेक्टर सिंह ने उद्यानिक अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले की सभी 10 नर्सरियों में 5-5 लाख पौधे तैयार करें। जिससे मुख्यतः नीबू, सुरजना, केला, पपीता व नीम रहे। उद्यानिकी के लिए मटाक पद्धति का उपयोग करने के लिए कहा। सामाजिक सुरक्षा वृद्वावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा निःशक्त पेंशन, सामाजिक सुरक्षा शिक्षा राशि पेंशन के लाभांवितों की जानकारी ली। विधायक बघेल ने क्षेत्र में पेयजल से निपटने के लिए सुझाव दिए। जनपद पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र मंडलोई, एसडीएम बीएस सोलंकी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ब्रजेश पांड्ेय, श्रम पदाधिकारी दशरथ सूर्यवंशी, पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बरेठिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...