पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार को बचाने में ट्राला मकान में घुसा, दो घायल

बाइक सवार को बचाने में ट्राला मकान में घुसा, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंघाना-मनावर रोड स्थित मंगला देवी मंदिर के सामने तेज गति से आ रहे कोयले से लदा अनियंत्रित ट्रॉला क्रं. (आरजे 09 जीबी 1961) जो अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में जा रहा था। चालक ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्राॅले कोे मकान में घुसा दिया।

गनीमत रही कि उस दौरान उस कमरे में कोई नहीं था। दुर्घटना में ट्रॉला चालक कमल पिता गोवर्धन निवासी राजस्थान बुरी तरह ट्रक में ही फंस गया। रहवासियों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। जहां डॉ. सुनिल देसाई ने उपचार किया। उक्त मकान में रमेश की प|ी एवं बच्चे घर के दुसरे कमरे में थे।

अचानक हुए इस हादसे में प|ी घबरा गई तथा उसे मामुली चोट भी आई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इस दुर्घटना में एक बाइक भी ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक राजस्थान छोटी सादडी का हैं। मंगला देवी मंदिर के सामने का यह मोड़ हादसों का मोड़ बन गया है। आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती है।

एमपीआरडीसी द्वारा न तो स्पीड ब्रेकर बनाया है, न कोई संकेतक लगाया। तेज गति से आने वाले वाहन इस मोड पर आकर अपना संतुलन खो देते हैं। पूर्व में भी यहां पर दुर्घटना में जाने जा चुकी हैं। रहवासियों का कहना है कि भविष्य में कभी भी यहां कोई भीषण हादसा हो सकता हैं।

मनावर. ट्रैक्टर से खींच कर ट्रेलर को बाहर निकाला।

खबरें और भी हैं...