पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपी को सलाखों में पहुंचाने पर महिलाओं ने टीआई का सम्मान किया

आरोपी को सलाखों में पहुंचाने पर महिलाओं ने टीआई का सम्मान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपी को सलाखों में पहुंचाने पर महिलाओं ने टीआई का सम्मान किया

मनावर| नगर की मातृ शक्ति एवं दुर्गावाहिनि ने पुलिस थाना मनावर द्वारा कम समय में जांच पूर्ण कर न्यायालय में चार्जशीट पेश कर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजना तथा न्यायालय द्वारा अपराधी को फांसी की सजा देने पर टीआई संजय रावत का सम्मान किया। मातृशक्ति की ऋतु शर्मा ने कहा नवनिहाल बेटीयां समाज का गौरव होती है। वे अपना बचपन सुरक्षित एवं निर्भिक रूप से जी सके एवं उनकी रक्षा के लिए पुलिस एवं समाज ने भी हमेशा तत्पर रहना चाहिए। मनावर पुलिस ने एेसे वहशी भेड़िये को मृत्युदंड दिलवाकर समाज में एक संदेश दिया है। जो बेटियों के उपर कुदृष्टि रखते है। निश्चित ही उनका दृष्टिकोण बदलेगा। जयश्री दुबे, चेतना जौहर, माला पांडे, रिया मालवीय, उमा कमेड़िया, एसआई रानी राठौर उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...