ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां योजना संचालित न हो रही है- बघेल
मनावर. कार्यक्रम को संबोधित करती विधायक बघेल।
मनावर | आज देश व प्रदेश की दोनों सरकारें किसानों एवं गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर फायदा पहुंचा रही है। जिन लोगों ने कभी पक्की छत के मकान नहीं देखे थे आज वे भी अपनेे पक्के घरों के मालिक बन गए हैं। जो भूमिहीन थे उन्हें मकान बनाने के लिए प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध करवा रही है। उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब परिवार जो लकड़ी जलाकर चूल्हा जलाते थे तथा धुएं से अपनी आंखें खराब करते थे आज वे भी गैस के चूल्हे पर रोटी बना रहे हैं। यह बात डोंचा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रंजना बघेल ने कहीं।
आग कहा हर मजरे टोले में बिजली पहुंच गई हैं। समर्थन मूल्य पर बेचे गेहूं पर प्रोत्साहन राशि दी। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां पर सरकार की कोई योजना संचालित नहीं हो रही। प्रभारी मनोज सोमानी ने मुख्यमंत्री के पत्र का वाचन किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार ने बताया 64 पंचायतों में 64 प्रभारियों की नियुक्तियां की। एक ही समय में 64 पंचायतों पर पार्टी का ध्वजारोहण किया। लाभार्थियों का सम्मान कर युवा मोर्चा के 11 कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभय कनेल, महिला मोर्चा की सूरमा सोलंकी मौजूद थी।