सूत की माला पहनाकर सिंधिया का स्वागत किया
सूत की माला पहनाकर सिंधिया का स्वागत किया
राजोद | सिंधिया के राजोद आगमन पर कांग्रेस नेता मन्नालाल पुरोहित, प्रेमनारायण बैरागी, ओमनारायणसिंह, मनोहर रजक, हातिम बादशाह, सुरेश द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, मयंक नायमा, भारत रजक, भारत डामर सहित आसपास क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सूत की माला पहनाकर किया। आभार ओमनारायणसिंह संदला ने माना। पुरोहित समाज ने सिंधिया को तलवार भेंट की। संविदा वर्ग 3 संघर्ष समिति ने संविलियन व आजाद अध्यापक संघ ने भी ज्ञापन दिया।
सिंधिया का स्वागत किया
टवलाई | मप्र कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का टवलाई में धनराज रावत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा के दौरान सिंधिया टवलाई पहुंचे थे। बस स्टैंड पर कांग्रेस के रावत, जयप्रकाश जाट, नरेंद्र जायसवाल, ताराचंद ठाकुर, दादू सिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष मयूर धनगर ने स्वागत किया। सिंधिया ने पहले इंदिरा एवं माधव राजे सिंधिया के चित्रों पर माल्यार्पण किया। 1 मिनट 7 सेकंड रुक कर बाकानेर के लिए रवाना हुए। सिंधिया का यह रोड शो परिवर्तन यात्रा मनावर होते हुए जीराबाद पहुंची। टवलाई में कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पटेल ने किया।