सिंघाना में नि:शुल्क शिविर में 140 मरीजों का दंत परीक्षण किया
सिंघाना में ओमप्रकाश अग्रवाल एवं शकुंतला देवी की स्मृति में निः शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में गुप्ता डेंटल क्लिनिक के डॉ. रोहित गुप्ता एवं डॉ. विजय पड़वाल ने 140 मरीजों का मुख एवं दांत रोगों का परीक्षण कर दवाई बांटी। शिविर का शुभारंभ मनोज अग्रवाल ने किया। शिविर में घनश्याम नागर, मनोज गर्ग, संदीप अग्रवाल, मनोज पारीख, अनिल पंवार का सहयोग रहा।
शिविर में मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक ।