नि:शुल्क शिविर में मरीजों का उपचार किया
गंधवानी | संत रावल बाबा के सानिध्य में गांव में नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया। गणेशजी की आरती कर शिविर शुरू किया। बाबा मरीजों से रूबरू हुए और स्वास्थ्य संबंधी बाते कही। शिविर में आंख व कान की दवाई भी डाली गई। मरीज गोपाल आर्य ने बताया हाथ पैर में पेरालीसिस है। शिविर के उपचार के बाद मुझे अच्छा लगा। फर्क दिखने लगा। मनावर की पवित्राबाई सेन ने बताया हाथों में फर्क है, बैठने में हल्का सा फर्क है। जाजमखेड़ी में भी उपचार करवाया। सिंघाना के घीसाजी राठौर ने बताया मुझे हिचकियां आने की समस्या थी। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। निसरपुर में उपचार करवाकर गंधवानी में भी उपचार करवा रहा हूं।