पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने सामाजिक जागरूकता एवं शिक्षा पर जोर दिया

आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने सामाजिक जागरूकता एवं शिक्षा पर जोर दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंबेडकर की 127वीं जयंती पर अांबेडकर युवा शक्ति संगठन एवं जय आदिवासी युवा शक्ति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए। डॉ. आंबेडकर चौराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शोभायात्रा निकाली। ढोल व डीजे पर नृत्य करते आदिवासी दल चल रहे थे। समापन मेला मैदान में हुआ। सभा भी हुई। इसमें डॉ. हिमांशु गोखले ने सामाजिक जागरूकता एवं शिक्षा पर जोर देने की बात रखी। प्रो. अमर सोलंकी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। जुबेर शेख बड़वानी ने बताया एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए बाबा साहब की अहम भूमिका थी।

सभा को जीएस कवचे, राजाराम सिकरवार, लालसिंह बर्मन, रमेश बघेल ने भी संबोधित किया। जिमी सवनेर, कुंदन उजले, रवींद्र सोलंकी, गणेश शिंदे, जय बिस्कुटे, अनिल वर्मा, अमित सोलंकी आदि का सहयोग रहा। संचालन सतीश सोलंकी ने किया एवं आभार नीरज गर्ग ने माना।

इधर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे ने भी अांबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेश तोमर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष समीरमल जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, जनपद अध्यक्ष योगेंद्र मुवेल, पन्नालाल पाटीदार, सुरेश पाटीदार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। नगर कांग्रेस ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। नगर में निकले जुलूस का मंच लगाकर स्वागत किया। ओम सोलंकी, निरंजन डावर, रामेश्वर पाटीदार, नारायण जौहरी, राजेश पंवार, विकास शर्मा, सुमित खटोड़, दिनेश ठाकुर, मोतीलाल बर्मन आदि मौजूद थे।

राजोद : मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकाली, नारेबाजी भी की

राजोद | अांबेडकर जयंती पर वाहन रैली निकाली। जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकली। युवा वाहन पर नारेबाजी करते चले। समापन रानीखेड़ी उप मंडी पर सभा के रूप में हुआ। जहां बाबा साहब के चित्र की पूजा-अर्चना मुख्य अतिथि तोलाराम गामड़, मुकेश मेड़ा, श्रीदेय सोलंकी, कृष्णा सिंगार, सुनील अम्रवात, भुरूलाल अमलियार, सावन पवार, तुलसीराम अमलियार, प्रकाश साेलंकी ने उद्बोधन दिया। स्वागत आंबेडकर मोर्चा के युवाओं ने किया। संचालन भारतसिंह सोलंकी ने किया। आभार महेश सोलंकी ने माना। पुलिस प्रशासन तैनात रहा।

मनावर. बाबा साहब की जयंती पर निकाली रैली।

मंच लगाकर स्वागत करते कांग्रेसी।

योजनाओं की जानकारी दी

बाग |
पंचायत में डाॅ. अांबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर ग्राम सभा आयोजित की। सरपंच राधिका विकास डावर, उप सरपंच दिनेश झंवर, नोडल अधिकारी दशरथसिंह चौहान, ग्रामीण आजीविका ब्लाॅक समन्वयक सुरेश कुमार परमार, परियोजना अधिकारी हेमंत आर्य, सेक्टर प्रभारी गारली भादलिया, पंच विकास डावर, सलाम खान पठान, छगनसिंह ने शुभारंभ किया। नोडल अधिकारी चौहान ने शासन द्वारा मिलने वाली योजना के बारे में बताया। महिला एवं बाल विकास विभाग की बाग सेक्टर प्रभारी भादलिया ने विभाग से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में पहली डिलेवरी पर माता को विभाग की ओर से 5 हजार रु. मिलने की बात कही। लाडली लक्ष्मी योजना भी जानकारी दी। माता दरवाजा एवं मुसलमान मोहल्ले के बीच नवीन आंगनबाड़ी संचालित करने एवं नगर की नालियां आैर स्वच्छता प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रस्ताव आए। ग्राम सभा में आवास की मांग। ग्राम सभा में क्षेत्र की आंबा कार्यकर्ता सहित नगरवासी मौजूद थे।

सादलपुर | भाजपा सादलपुर मंडल ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्याें को याद किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष नागूसिंह ठाकुर, सादलपुर मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष लाखनसिंह चौहान, मंडल मीडिया प्रभारी राधेश्याम निगम, अजा मोर्चा से मनोज चौहान, संजय सोलंकी, चंदरसिंह कनीराम सोलंकी, भंवरलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...