पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिमनी गिरने से 80% जली महिला, सास ससुर झुलसे

चिमनी गिरने से 80% जली महिला, सास-ससुर झुलसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिमनी गिरने से 80% जली महिला, सास-ससुर झुलसे

मनावर|
ग्राम पाड़ला में खाना बनाते समय महिला के जल जाने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 10.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिंकी पति गलसिंह (30), उसकी सास श्याणीबाई तथा ससुर रड़तिया को झुलसी हालत में लाया गया। प्रारंभिक जांच में घटना संदेहास्पद लग रही है। जबकि 80 प्रतिशत जली हुई पिंकी का कहना है कि वह चूल्हे के पास चिमनी रखकर खाना बना रही थी। तब अचानक उस पर चिमनी गिर गई जिससे वह जलने लगी। चिल्लाने पर सास व ससुर बचाने दौड़े। पिंकी को बचाने में वे भी झुलस गए। चिकित्सक सुनिल देसाई के अनुसार पिंकी की सास 50 प्रतिशत तथा ससुर 20 प्रतिशत जल गए हैं। पिंकी व सास की हालत गंभीर बनी हुई हैं। जलने से घायल पिंकी, सास व ससुर को मनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़वानी अस्पताल रैफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...