पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलस्टर क्षेत्र नहीं होते हुए उपयंत्री को दे दिया कार्य

कलस्टर क्षेत्र नहीं होते हुए उपयंत्री को दे दिया कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलस्टर क्षेत्र नहीं होते हुए उपयंत्री को दे दिया कार्य

सरदारपुर |
ग्रामीण यांत्रिकी विभाग सरदारपुर में 8 उपयंत्री पदस्थ है। उपयंत्री का कार्य विभाजन विभागीय एसडीओ द्वारा किया जाता है। एसडीओ विनोद दोहरे ने दोहरी नीति अपनाते हुए 1 साल से पदस्थ उपयंत्री राजेंद्र केन को न तो काेई काम दिया है न ग्राम पंचायतों का कलस्टर क्षेत्र। पदस्थ उपयंत्री महेंद्रसिंह भोयर के पास टांडाखेड़ा, मेहगांव, कोठड़ा, मोलाना, बोडिया में निस्तार तालाब लागत डेढ़ करोड़ रु. के लगभग है। जिसका कार्य उपयंत्री भोयर द्वारा करवाया जा रहा है। जबकि भोयर का कलस्टर क्षेत्र नहीं होते हुए भी एसडीओ दोहरे ने तालाब निर्माण कार्य दे रखा है। इस संबंध में उपयंत्री राजेश केन ने बताया मैं बिलकुल फुर्सत में हूं। मुझे कोई कार्य नहीं दिया गया है। जिपं सीईओ ने बताया उपयंत्री द्वारा कार्य नहीं होने की जानकारी बताई थी।

गोवंश से भरी 2 पिकअप पकड़ी

मनावर| मनावर-सिंघाना मार्ग के कुराड़ाखाल फाटे पर शुक्रवार सुबह 10 बजे गोवंश से भरी दो पिकअप पकड़ाई। बागल्या के सुनील पिता बजेसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिकअप के चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। दोनों पिकअप वाहनों में कुल 9 गोवश ठुस-ठुस कर भरे हुए थे। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर गोवशों को बरामद किया।

खबरें और भी हैं...