पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय रेल को चीन देगा रफ्तार, बेंगलुरू चेन्नई ट्रेन कॉरिडोर के लिए चीन से मांगी मदद

भारतीय रेल को चीन देगा रफ्तार, बेंगलुरू-चेन्नई ट्रेन कॉरिडोर के लिए चीन से मांगी मदद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग | भारतीय रेल को रफ्तार देने के लिए भारत ने आगरा और झांसी स्टेशनों के विकास के अलावा बेंगलुरू-चेन्नई ट्रेन कॉरिडोर में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए चीन की मदद मांगी है। चीन के सामने यह प्रस्ताव दोनों देशों की स्ट्रेटजिक इकोनॉमिक डायलॉग (एसईडी) के दौरान रखा गया है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने रविवार को कहा, “हमने उन्हें बेंगलुरू-चेन्नई ट्रेन कॉरिडोर’ पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के प्रस्ताव दिया है।’ एसईडी में राजीव कुमार के नेतृत्व में बीजिंग गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल और चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के चेयरमैन ही लिफेंग के बीच बातचीत हुई। बेंगलुरू-चेन्नई कॉरिडोर की स्पीड 150 किमी प्रति घंटा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। कुमार ने कहा कि चीन प्रस्ताव पर विचार करने के बाद जवाब देगा। चीन को यह भी बताया गया कि रेलवे स्टेशनों के विकास का प्लान बड़ा है और इसमें 600 स्टेशन शामिल हो सकते हैं। हालांकि, भारत में हाई स्पीड ट्रेनों (बुलेट ट्रेन) को लेकर दोनों पक्षों में कोई बात नहीं हुई है। चीन यहां हाई स्पीड कॉरिडोर विकसित करने की इच्छा जाहिर करता रहा है और नई दिल्ली-चेन्नई कॉरिडोर पर फीजबिलटी का अध्ययन कर रहा है।

खबरें और भी हैं...