पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह में बताया अणुव्रत का महत्व

समारोह में बताया अणुव्रत का महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | अणुव्रत चेतना जागरण समारोह रविवार को प्रज्ञा भारती भवन में हुआ। समारोह की शुरुआत कन्या मंडल के अणुव्रत गीत के गान से हुई। मुनि सुखलाल ने कहा कि अणुव्रत चेतना जगाने के लिए पहले हमें इंसान बनाना पड़ेगा। फिर हिंदू या मुसलमान। मुनि मोहजीत कुमार ने कहा अणुव्रत इंसान को इंसान बनाना चाहता है, गिरे हुए को उठाना चाहता है। सिद्धप्रज्ञ ने अणुव्रत के नियम बताए। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के सीईओ नागपाल चौहान ने कहा कि यदि अणुव्रत अचार सहिंता 1942 में आ गई होती तो द्वितीय विश्व युद्ध नहीं होता। सभा क अध्यक्ष भैरूलाल चोरडिय़ा एवं शंकरलाल काबरा ने भी संबोधित किया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष संपत खाब्या ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला मंडल अध्यक्ष प्रमिला गोखरू, मंत्री मैना कांठेड़, विमला रांका एवं विजया सुराणा ने बच्चों से स्वच्छ अभियान के संकल्प पत्र भरवाकर मुनि को भेंट किए। संचालन मंत्री आनंद बाला टोडरवाल एवं आभार मीडिया प्रभारी अभिषेक कोठारी ने प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...