1 किमी दूर से पानी लाती है महिलाएं
मांडलगढ़ | क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव में पीने के पानी के लिए तीन हैंडपंप हैं, लेकिन उनमें पानी खत्म हो चुका है। जनता जल योजना के तहत लगा हुआ ट्यूबवेल भी सूख चुका। महिलाएं कतार में लगकर 1 किलोमीटर दूर से एक निजी ट्यूबवेल से पेयजल लाने को मजबूर हो रही हैं। बिहारीपुरा निवासी शंकरलाल धाकड़ ने बताया कि कई दिनों से गांव में यही हालात बने हुए हैं। इस संबंध में अधिकारियों को भी शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।