पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में घुसकर महिला को कहा डायन, मारपीट भी की

घर में घुसकर महिला को कहा डायन, मारपीट भी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव के ही मां-बेटा व प|ी पर लगाया आरोप

पुलिस कर रही जांच एक भी गिरफ्तारी नहीं

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

जिले में महिलाओं को डायन कह कर प्रताड़ित करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी बच्चा बीमार होने पर तो गाय-भैंस के दूध नहीं देने पर भी महिलाओं को डायन कह दिया जाता है। उससे मारपीट तक की जाती है। ऐसा ही एक और मामला रायपुर क्षेत्र के गांव में सामने आया। महिला के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने राजस्थान डायन प्रताड़ना अधिनियम 2015 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने दी रिपोर्ट में बताया कि गांव का ही रोशनलाल, उसकी मां व प|ी गत माह की 27 तारीख को रात करीब 10 बजे उसके घर में घुसे। वहां मौजूद उसकी मां के साथ धक्का-मुक्की करने के साथ ही डायन कह अपमानित करते हुए लड़के को खा जाने की कहकर गालियां दी। इतना ही नहीं तीनों उसकी मां को गांव में आते जाते भी डायन कह प्रताड़ित करते हैं।

इससे उसकी मां व परिवार के प्रति हीन भावना पैदा कर दी। आरोपियों के साथ ही अन्य लोग भी परिवार को हीनता से देखने लगे हैं। लोगों ने समझाइश का प्रयास भी किया, लेकिन नहीं माने। गौरतलब है कि सोमवार को मांडलगढ़ थाने में भी एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ डायन कह प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी।

खबरें और भी हैं...