पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरमुंडा बस्ती आंगनबाड़ी केन्द्र के बाहर फैली गंदगी, बच्चे हो रहे हैं परेशान

बरमुंडा बस्ती आंगनबाड़ी केन्द्र के बाहर फैली गंदगी, बच्चे हो रहे हैं परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतोकपुरा पंचायत की बरमुंडा बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर कीचड़ व गंदगी फैली है। बच्चों के लिए बने शौचालय की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। बरमुंडा बस्ती के लोगों के बच्चों को आंगनबाड़ी भेजने से कतराने लगे हैं, लेकिन मजबूरी यह है कि अभिभावक बच्चों को कहां भेजे। स्थानीय निवासी जीवन बरमुंडा ने बताया कि कई बार बस्ती में फैली गंदगी की सफाई के लिए उच्च अधिकारियों को बता चुके हैं।

कुछ दिन पूर्व उपखंड अधिकारी भी मौके पर आए थे, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। बस्ती में कई घरों में नल कनेक्शन नहीं है। ग्रामीण नल कनेक्शन के लिए आवेदन भी लगा चुके हैं। नालियां नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है।

इंद्रा देवी ने बताया कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं, सिर्फ हमें आश्वासन दे दिया जाता है। इस संबंध में संतोकपुरा सरपंच ममता सालवी ने बताया कि दोनों ही जगह के कार्यों को एक्शन प्लान में प्रस्तावित कर दिया है। जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...