पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सबइंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा : 24 मई तक आवेदन, तीन चरण होंगे

सबइंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा : 24 मई तक आवेदन, तीन चरण होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी। ऑनलाइन आवेदन 24 मई तक कर सकते हैं। 330 पदों के लिए भर्ती होगी। इसमें 147 पद उपनिरीक्षक आईबी, 114 प्लाटून कमांडर व चार पद उपनिरीक्षक एमबीसी के हैं।

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 25 से 31 मई की मध्य रात्रि तक कर सकते हैं। आवेदकों की आयु की गणना एक जनवरी 2019 के आधार पर होगी। आयु एवं वांछित योग्यता इत्यादि के आधार पर अपात्र अभ्यर्थी जो पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करना आवश्यक होगा। जबकि ऐसे अभ्यर्थी जो आयु एवं शैक्षणिक योग्यता इत्यादि की दृष्टि से पात्र है और पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

योग्यता | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वे अभ्यर्थी जो शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में सम्मिलित हुए हो या होने वाले हो आवेदन के लिए पात्र होंगे, लेकिन साक्षात्कार से पहले योग्यता अर्जित करने का सबूत देना होगा।

यूजफुल नॉलेज

सर्वे : 43.8% परिवार खाना बनाने के लिए स्वच्छ ईधन का करते हैं उपयोग

हाल ही में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 के आंकड़े जारी किए गए हैं। इस सर्वे के अंतर्गत 29 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों के 5 लाख 68 हजार 200 परिवारों को शामिल किया गया है। इससे पूर्व यह सर्वे 2005-06 में किया गया था। उस समय इस सर्वे में एक लाख 9 हजार लोगों को शामिल किया गया था। पहली बार यह सर्वे 1992-93 में अौर दूसरी बार 1998-99 में किया गया था।

इस सर्वे की कुछ प्रमुख बातें

28.6% आबादी 15 वर्ष से कम आयु की

43.8% खाना बनाने के लिए स्वच्छ ईधन का करते हैं उपयोग

48.4% परिवारों में बेहतर स्वच्छता और सुविधा

93.1% परिवार आयोडीन युक्त नमक का करते हैं उपयोग

89.9% परिवारों में पानी के लिए अच्छे पेयजल स्त्रोत

991 महिलाएं हैं प्रति एक हजार पुरुषों की तुलना में

2.2% है कुल प्रजनन दर

चयन प्रकिया

अभ्यर्थियों का चयन

प्रतियोगी परीक्षा, शारीरिक परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। भाग-एक सामान्य हिन्दी का प्रश्न पत्र होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे तथा भाग-2 सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान का होगा।

शारीरिक मापदंड

प्रत्येक पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई 168 सेमी तथा सीना बिना फुलाए 81 सेमी तथा फुलाने पर 86 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फुलाव) के साथ तथा महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 152 सेमी और वजन 47.5 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति को छूट देय होगी।

लिखित, शारीरिक परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में हिंदी विषय का भार सर्वाधिक 200 अंक होने के कारण इस विषय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस विषय का गहनता से अध्ययन ही परीक्षा में अंतिम रूप से चयन का कारण सिद्ध होगा। हिंदी की तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों को किसी एक मानक पुस्तक को आधार बनाकर व्याकरण के समस्त भागों का विस्तार पूर्वक अध्ययन करना होगा। इसके बाद भी 2 से 3 पुस्तकों का भी विश्लेषण करना आवश्यक होगा। 2 घंटे की समय अवधि में होने वाले 100 प्रश्नों तथा 200 अंकों का भार लिए प्रथम प्रश्नपत्र में हिंदी व्याकरण के सभी टॉपिक्स यथा संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, शब्द शुद्धि, वाक्य शुद्धि, मुहावरे, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, इत्यादि प्रत्येक टॉपिक्स का भार 6 से 7 प्रश्नों का रहेगा। सब-इंस्पेक्टर की पिछली परीक्षा में हिंदी विषय पर गहनता से प्रश्न पूछे गए थे। अतः इस बार भी हिंदी विषय प्रश्न पत्र का पैटर्न थोड़ा कठिन रखा जा सकता है। इस विषय की गहनता से तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों को विषय को रटने के बजाय समझने पर अधिक ध्यान देना होगा। स्वयं द्वारा प्रत्येक टॉपिक के नोट्स बनाकर टॉपिक को बार-बार पढ़ने से परीक्षा में आने वाले कठिन प्रश्नों को भी आसानी से हल किया जा सकेगा। परीक्षा में अंतिम रूप से चयन प्राप्त करने के लिए इस विषय की प्रतिदिन 4 से 5 घंटे तैयारी करने की आवश्यकता होगी।

द्वितीय प्रश्न पत्र | 100 अंकों तथा 200 अंकों का भार लिए 2 घंटे के इस प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान के सभी विषयों यथा इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मात्रात्मक एवं तार्किक योग्यता तथा दैनिक समसामयिकी से प्रश्नों को पूछा जाएगा।

भूगोल | भूगोल में पिछली बार राजस्थान के भूगोल एवं जलवायु से अधिक प्रश्न पूछे जाने के कारण विद्याथिर्यों को इस पर विशेष ध्यान देना होगा। भारत के संदर्भ में भूगोल विषय से खनिज सम्पदा, नदियां, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, जलवायु एवं कृषि इत्यादि भागों से प्रश्नों का भार सदैव अधिक रहता है। अतः इन टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। विश्व के संदर्भ में भूगोल विषय से अधिक गहनता में ना जाकर महाद्वीपों, महासागरों के संदर्भ में उनकी जलवायु एवं भौतिक भूभाग, उद्योग एवं कृषि तथा अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

इतिहास | राजस्थान के इतिहास से सभी टॉपिक्स से प्रश्न लिए जाने के कारण इस विषय का गहनता से अध्ययन करना आवश्यक होगा। इसमें राजस्थान के राजवंश, दुर्ग एवं महल, कला एवं संस्कृति, लोक संत, लोक देवी-देवता, प्रमुख आंदोलन, एकीकरण आदि टॉपिक्स से अधिक प्रश्न आने की संभावना रहेगी।

तैयारी

विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए भारतीय राजव्यवस्था के 10 सवाल

1. किस समिति की सिफारिश पर केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना की गई थी?

2. किसने संविधान को एक पवित्र दस्तावेज कहा था?

3. लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा तथा विधान परिषद में से किसे भंग नहीं किया जा सकते, लेकिन समाप्त कर सकते हंै?

4. किस अनुच्छेद द्वारा लोकसभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है?

5. 1989 में राजीव गांधी के तत्काल बाद भारत के प्रधानमंत्री कौन बने थे?

6. किस अनुसूची में राज्यसभा में सीटों के निर्धारण से संबंधित प्रावधान हैं?

7. सुप्रीम कोर्ट के मूल अधिकार क्षेत्र को संविधान का कौनसा अनुच्छेद परिभाषित करता है?

8. सदन में मंत्रियों के आश्वासन पूरे हुए हैं अथवा नहीं, इसकी जांच संसद की कौनसी समिति करती है?

9. किस अनुच्छेद में राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति दी गई?

10. लोकसभा में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर : 1. संथानम समिति, 2. भीमराव अाम्बेडकर ने, 3. विधान परिषद, 4. अनुच्छेद-331, 5. विश्वनाथ प्रताप सिंह, 6. चौथी अनुसूची, 7. अनुच्छेद-131, 8. लोक आश्वासन समिति, 9. अनुच्छेद-213, 10. उपाध्यक्ष।

भारत का संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था

इस विषय में से संवैधानिक विचार, संविधान सभा, संविधान निर्माण, प्रस्तावना, मूलअधिकार, संविधान संशोधन इत्यादि से फिक्स पैटर्न से प्रश्न पूछा जाएगा। इसके अलावा भारत के राष्ट्रपति, संसद, प्रधानमंत्री एवं मंत्री परिषद तथा विभिन्न निकायों इत्यादि टॉपिक्स का गहनता से अध्ययन करना होगा। राजस्थान की राजव्यवस्था में राज्यपाल, विधानमंडल, मुख्यमंत्री एवं मंत्री परिषद, विभिन्न निकायों व आयोगों आदि टॉपिक्स से प्रश्नों का पूछा जाएगा। इस विषय की तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों को पिछले वर्षों में विभिन्न परीक्षाओं में आए प्रश्न हल करने से लाभ मिलेगा।

अर्थव्यवस्था | भारतीय अर्थव्यवस्था विषय में प्रश्नों का चयन बैकिंग, राष्ट्रीय आय एवं उसके विभिन्न घटक, सकल घरेलू उत्पाद एवं इसके विभिन्न घटक, मौद्रिक नीति, महंगाई, मुद्रास्फीति, विभिन्न आयोग एवं निकाय तथा सरकारी योजनाओं इत्यादि से किए जाने की संभावना रहेगी। इस कारण विषय के मूल सिद्धांतों को पढ़ने से प्रश्नों का हल किया जाना संभव हो सकेगा। राजस्थान की राजव्यवस्था के संदर्भ में सरकारी योजनाएं, विभिन्न उद्योग, कृषि एवं पशुपालन, जनगणना इत्यादि टॉपिक्स से प्रश्नों का भार अधिक रहने की संभावना होगी।

एक्सपर्ट्स : सुरेंद्र भारती-आरएएस, एसआर गुर्जर (अभिप्राय, जयपुर)

जॉब

ग्रामीण डाक सेवक के 5778 पदों पर होगी भर्ती, चार मई तक आवेदन

भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल ने ग्रामीण डाक सेवक के कुल 5778 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। उम्मीदवार 4 मई, 2018 तक निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा | 04 अप्रैल, 2018 को उम्मीदवारों की न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कोटि के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

कैसे करें आवेदन | उम्मीदवार वेबसाइट https://indiapost.gov.in या http://appost.in/gdsonline के माध्यम से 4 मई, 2018 तक निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क | जनरल और ओबीसी कोटि के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। अन्य आरक्षित वर्ग के को आवेदन शुल्क भुगतान में छूट है।

चयन प्रक्रिया | योग्य उम्मीदवारों का चयन 10वीं के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

भीलवाड़ा, बुधवार, 18 अप्रैल, 2018 | 18

खबरें और भी हैं...