बालिकाओं को इलायची वाला दूध और भरपूर नाश्ता मिलेगा
भास्कर संवाददाता | सिंगोली चारभुजा
मांडलगढ़ प्रधान घनश्याम कंवर पुरावत ने बीईईओ कुलदीप कैलानी के साथ मंगलवार को सराणा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधान ने कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर सहित पोषाहार स्टॉक रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों का निरीक्षण किया।
बालिकाओं के लिए बनाया गया पोषाहार चखा। रोटियों में सुधार के निर्देश दिए। प्रधान ने खाद्य सामग्री कक्ष व शौचालय का भी निरीक्षण किया। प्रधान ने बालिकाओं से चर्चा कर उनको दिए जाने वाले नाश्ते, भोजन, दूध आदि की जानकारी ली। बालिकाओं ने कार्य संतोषजनक बताया। वार्डन को बालिकाओं को गुणवत्ता पूर्ण इलायची मिला दूध और पर्याप्त मात्रा में नाश्ता देने के निर्देश दिए। नियमित बालिकाओं के मेडिकल चैकअप करवाने के निर्देश दिए। गरिमा पेटी का ताला खोला, लेकिन इसमें एक भी शिकायत पत्र नहीं मिला। वार्डन यशोदा तिवाड़ी ने बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान समाजसेवी शंकर सिंह पुरावत, वार्डन यशोदा तिवाड़ी, नारायणलाल गुर्जर, पंचायत प्रसार अधिकारी राजेंद्र कुमार सेन, ऑपरेटर किरण पाराशर आदि मौजूद थे।
सराणा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगी गरिमा पेटी खोली, एक भी बालिका की शिकायत नहीं मिली
सिंगोली चारभुजा. सराणा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं से चर्चा करतीं प्रधान।
शिकायत पर गरिमा पेटी पर लगा दिया था ताला ... 16 महीने पहले 18 दिसंबर 2016 को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अनियमितताओं की शिकायत पर प्रधान घनश्याम कंवर ने तत्कालीन बीईईओ प्रमोद वर्मा के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में अनियमितताएं सामने आई थी। तब प्रधान ने गरिमा पेटी के ताला लगाकर चाबी अपने पास रखी थी। तत्कालीन प्रधानाध्यापिका और एक शिक्षिका को एपीओ किया था। तत्कालीन एडीपीसी व बीईईओ ने मामले की जांच की थी।