चारभुजा नाथ की शोभायात्रा निकाली
बनेड़ा | कस्बे के कहार भोई समाज की ओर से सामुदायिक भवन के लोकार्पण समारोह की पूर्व संध्या पर मंगलवार को चारभुजा नाथ की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा खारिया कुंड स्थित चारभुजा मंदिर से शुरू हुई, जो कि चोखी बावड़ी, शीतला माता चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, नाथ कुई मांडल गेट होकर सामुदायिक भवन पहुंची। नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण बुधवार को होगा।