एक साल के उपवास पूरे होने पर वर्षीतप पारणा महोत्सव मनाया
बदनौर. प्रथम वर्षीतप पारणा पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के लोग।
गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली
भास्कर संवाददाता | बदनौर
कस्बे में नाबेड़ा परिवार ने प्रथम वर्षीतप पारणा महोत्सव मनाया। तीन दिवसीय अक्षय तृतीया महोत्सव में जैन समाज के लोग उमड़ पड़े। जैन समाज की 60 वर्षीय महिला जतन प|ी टीकम चंद नाबेड़ा ने एक वर्ष तक उपवास रखे।
एक साल पूरा होने पर नाबेड़ा परिवार ने मंगलवार को गहुली का कार्यक्रम किया। जिसमें सुबह 8 बजे रथ में जतन नाबेड़ा की बैठाकर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रावला चौक जैन मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पहुंचने पर जतन नाबेड़ा ने भगवान महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना की। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक चौबीसी हुआ। रात 8 बजे नया बाजार स्थित बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ। जिसमें आंजन धाम की भक्त मंडली ने पाठ करवाया। इससे पहले सोमवार रात आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में एक शाम नाकोड़ा पार्श्व भैरूनाथ के नाम भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। संयम नाबेड़ा हैदराबाद व निकिता कोठारी आसींद ने नाकोड़ा भैरूनाथ के भजन सुनाए।
बीगोद के यश पावन धाम में पारणा महोत्सव आज
खटवाड़ा | अक्षय तृतीया पर 110 पारणा व 7 सती मंडल वर्षीतप पारणा महोत्सव बुधवार को बीगोद के यश पावन धाम में होगा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष कमलेश बापना ने बताया कि मंगल पाठ सुबह 6:15 बजे होगा। यश भवन से शोभायात्रा सुबह 7 बजे शुरू होगी। प्रवचन सुबह 9 बजे तप अभिनंदन एवं पारणा सुबह 11:15 बजे होगा। गौतमी प्रसादी दोपहर 12:30 बजे होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय सिंह सुराणा बेगूं करेंगे। मुख्य अतिथि भंवर लाल बापना भीलवाड़ा होंगे। विशिष्ट अतिथि नाथूलाल गांधी सिंगोली होंगे। महासती मंडल वरिष्ठ साध्वी मनोहर कंवर, उप प्रवर्तनी मैना कंवर, मधुर व्याख्यानी मुक्ति प्रभा, प्रखर वक्ता मणिप्रभा आदि ठाणा 14 होंगे।
खटवाड़ा. बीगोद यश पावन धाम मेंे पाराणा के लिए बनाया गया पांडाल।