गुलाम रसूल बाबा के उर्स का समापन
मांडलगढ़ | गुलाम रसूल बाबा का उर्स मनाया गया। 3 दिवसीय उर्स का मंगलवार को कुल की रस्म के साथ समापन हुआ। रशीद मिर्जा ने बताया कि कव्वाल जावेद हुसैन एवं अन्य ने कव्वाली पेश की। इस दौरान जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, गोपाल मालवीय, अनिल पारीक, पार्षद जफर टांक, मुरली गट्टाणी, शुभम सनाढ्य, उर्स कमेटी के सदर निसार मोहम्मद, पार्षद जाकिर हुसैन, सदर मुबारिक खान आदि मौजूद थे।