पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पशुराम जयंती के तहत िकया सुंदरकांड पाठ आज सुबह 7 बजे होगा हवन

पशुराम जयंती के तहत िकया सुंदरकांड पाठ आज सुबह 7 बजे होगा हवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती महोत्सव के तीसरे दिन सर्किल पर किया गया सुंदरकांड पाठ।

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा

परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में पशुराम महोत्सव समिति की ओर से आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम में तीसरे दिन मंगलवार को परशुराम सर्किल पर समाज के महिला एवं पुरुषों की आेर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुए। 16 ब्राह्मण घटकों के समाजजनों की मौजूदगी में भजनों की भी प्रस्तुतियाें पर श्रोता नाचने लगे। महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को सुबह 7 बजे हवन, आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

सिंधी समाजजनों ने खेला चंद्रदर्शन पर डांडिया

भीलवाड़ा | लाल मुहिंजी पत रखियो भला झूलेलालण, मुहिंजो ज्योतिन वारो-लाल साईं आयो रे, लाल झूलेलाल-बेड़ीय वारो आयो लाल, मुहिंजी बेड़ी अथई जिंद पीर ते-पल्लव पायां थी मां जिंद पीर ते… आदि भजनों पर सिंधी समाज के सैकडों स्त्री-पुरुष श्रद्धालु झूम उठे। मौका था मंगलवार रात्रि को सिंधुनगर स्थित पूज्य झूलेलाल मंदिर मंडल के तत्वावधान में चंद्रदर्शन के उपलक्ष्य में आयोजित मासिक डांडिया कार्यक्रम का।

खबरें और भी हैं...