माइनिंग का काम कर रही कंपनी के टेक्निकल इंचार्ज पर हमला, गंभीर घायल
मांडल | धूलखेड़ा-सुरास क्षेत्र में स्थित जिंदल शॉ लिमिटेड के अधीन माइनिंग का काम संविदा पर कर रही विष्ठा माइनिंग कंपनी के टेक्निकल इंचार्ज अखंड बहादुर सिंह व साथी सिद्धार्थ प्रसाद पुत्र गौरी शंकर प्रसाद मंगलवार रात 10 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में आधा दर्जन लोगों ने उनकी गाड़ी को रोकने के लिए सड़क पर पत्थर रख दिए। गाड़ी रोककर सिद्धार्थ प्रसाद को जबरन नीचे उतार कर लाठियों व पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी की ओर से मंगलवार देर शाम मांडल थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।