पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 नाबालिग बच्चों की करने वाले थे शादी, पुलिस ने पहुंच कराया पाबंद

8 नाबालिग बच्चों की करने वाले थे शादी, पुलिस ने पहुंच कराया पाबंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | रामपुरिया के दो भाई अपनी चार नाबालिग बेटियों की 20 अप्रैल को शादी कराने वाले थे। इसकी जानकारी मांडलगढ़ पुलिस को मिलने पर मंगलवार को पुलिस रामपुरिया के साथ ही वर पक्ष वालों के महुआ, कल्याणपुरा व दोलपुरा गांव पहुंची। परिजनों को लाकर मांडलगढ़ स्थित एसडीएम कोर्ट में पेश कर पाबंद कराया। मांडलगढ़ थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को रामपुरिया निवासी शंभू पुत्र गंगाराम की तीन व उसके भाई माधु की एक नाबालिग बेटी की शादी महुआ के नारायण लाल, कल्याणपुरा के भूरालाल व दोलपुरा के लाला व शंकरलाल के बेटों से होना तय था। इसकी जानकारी मांडलगढ़ पुलिस को हुई तो एएसआई उपरोक्त गांव पहुंचे तथा वर-वधु के परिजनों को अपने साथ मांडलगढ़ लाए, जहां एसडीएम कोर्ट में पेश कर नाबालिग बच्चों की शादी नहीं कराने के लिए पाबंद किया।

खबरें और भी हैं...