पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तोल केंद्र पर 11 दिन में 13 किसानों की अफीम संदिग्ध श्रेणी की मिली

तोल केंद्र पर 11 दिन में 13 किसानों की अफीम संदिग्ध श्रेणी की मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंगोली चारभुजा| कस्बे की माहेश्वरी धर्मशाला में चल रहे अफीम तोल केंद्र का शुक्रवार सुबह भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया ने जायजा लिया। बहेड़िया ने किसानों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अफीम किसानों के हितों के लिए पिछले तीन चार वर्षों में अफीम नीति में बदलाव कर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

बहेड़िया ने कहा कि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता व मेरे प्रयासों से आगामी वर्ष में अफीम का समर्थन मूल्य बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अगले वर्ष से अफीम की जांच सिंगोली केंद्र पर ही करने का प्रस्ताव भेज रखा है। मोदी सरकार ने किसानों को पहली बार मुआवजे की राशि नकद दी। जिला अफीम अधिकारी सीएस प्रसाद ने बताया की सिंगोली तोल केंद्र पर अब तक 11 दिन में चित्तौड़गढ़ जिले की दो तहसीलों रावतभाटा व बेगूं सहित भीलवाड़ा जिले की चार तहसीलों जहाजपुर, कोटड़ी,मांडलगढ़ व बिजौलिया के 175 गांवों के 3974 किसानों की 27672.63 किलोग्राम अफीम का तोल किया गया।

किसानों को 3,94,20100 रुपए का व लंबरदारों को बतौर कमीशन 57,6100 रुपये का भुगतान किया गया हैं। सीएस प्रसाद ने बताया कि 11 दिनों में 13 किसानों की अफीम संदिग्ध श्रेणी की पाई गई है। उक्त किसानों का भुगतान रोक दिया है। नीमच सरकारी फैक्ट्री से अंतिम रिपोर्ट आने के बाद भुगतान किया जाएगा। इस दौरान प्रधान घनश्याम कंवर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार आंचलिया, भाजपा नेता शंकर सिंह पुरावत, पूर्व प्रधान राधादेवी, सरपंच विमलादेवी पाराशर, उपसरपंच जगपाल सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल कोटड़ी के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम सेन, महामंत्री मूलचंद रायका आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...