पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिली अनियमितता

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिली अनियमितता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सिंगोली चारभुजा

प्रधान घनश्याम कंवर पुरावत ने झंझोला पंचायत के विभिन्न गांव में जनसुनवाई की। विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में शैक्षणिक गुणवत्ता ठीक पाई, लेकिन रिकॉर्ड अनुपलब्धता की स्थितियां सामने आने पर उच्च अधिकारियों को कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रधान ने शुक्रवार को झंझोला, माला का खेड़ा, अचला जी का खेड़ा, शक्ता जी का खेड़ा, देवपुरा, गुड्डा गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सीसी रोड, चबूतरा निर्माण, पेयजल टंकी आदि कार्यों के लोकार्पण किए।

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी में सुविधाएं नहीं मिलने, बच्चों की शिक्षा में कमियों की शिकायत करने पर निरीक्षण किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड्डा में 15 नामांकन में से मात्र 4 उपस्थित थे। गुणवत्ता पूर्वक पोषाहार बनाने के निर्देश दिए। देवपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी व क्षेत्रीय महिला सुपरवाइजर द्वारा निरीक्षण नहीं करने एवं रिकॉर्ड की अनुपलब्धता मिली। कार्यकर्ता से रिकॉर्ड नहीं होने का जवाब मिलने से नाराज प्रधान ने फटकार लगाई। गुड्डा आंगनबाड़ी पर 2007 के बाद निश्चित समय अवधि के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मांडलगढ़ एवं क्षेत्रीय महिला सुपरवाइजर द्वारा निरीक्षण नहीं करने मौके पर रिकॉर्ड एवं पोषाहार की अनुपलब्धता पर भी कार्यकर्ता को फटकारा।

खबरें और भी हैं...