संत कंवरराम के 133वें जन्मोत्सव पर काटा केक
भीलवाड़ा | सिंधुनगर स्थित संत कंवरराम धर्मशाला में धर्मशाला मंडल द्वारा गोविंदधाम के संत किशनदास के सान्निध्य में संत कंवरराम की 133वीं जयंती मनाई। संत कंवरराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक का भोग लगाया गया। मंडल अध्यक्ष गोपाल हरदासानी ने स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि महाराज सतीश शर्मा एवं बाबू शर्मा ने भजन व गीत प्रस्तुत किए। चेलाराम लखूजा, हेमनदास भोजवानी, वीरूमल पुरसानी, भगवान दास नथरानी, लीलाराम सबनानी, ईश्वर केसवानी, किशोर लखवानी, उद्धवदास माखीजा, परमानंद साधवानी, निर्मल आहूजा, पूर्व सभापति ओमप्रकाश नरानीवाल सहित समाजजन मौजूद थे।